उत्तराखंड में इस बार बुजुर्गों और दिव्यांगों में दिखा मतदान का उत्साह

उत्तराखंड:- उत्तराखंड में आज सुबह आठ बजे से ही मतदान (Voting) जारी है। राज्य में मतदान करने में लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही बुजुर्गों और दिव्यांगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा सकता है। पुलिस जवानों के साथ-साथ स्वयंसेवी भी बुजुर्गों व दिव्यांगों को पोलिंग बूथ तक पहुँचाते दिखाई दे रहे हैं।
बता दें, उत्तराखंड के चुनाव (Uttarakhand Election) मैदान में उतरे 632 उम्मीदवार अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों द्वारा उतारे गए है। जिनका भविष्य उत्तराखंड के करीब 82 लाख मतदाता (Voters) तय करेंगे।
उत्तराखंड में इस बार 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता करेंगे मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या के अनुसार सभी 11 हजार 697 मतदेय स्थलों पर पोलिंग पार्टियां रविवार देर शाम तक पहुँच गयी। आपको बता दें, इस बार के उत्तराखंड के चुनाव (Uttarakhand Election) में 81 लाख 72 हजार 173 मतदाता हैं, जिनमें 42 लाख 38 हजार 890 पुरुष, 39 लाख 32 हजार 995 महिला और 288 थर्ड जेंडर शामिल हैं।
उत्तराखंड में मतदान करने में लोगों का उत्साह नजर आ रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि राज्य में 13 हजार 910 पीठासीन अधिकारी प्रथम, इतने ही मतदान अधिकारी द्वितीय और इतने ही मतदान अधिकारी तृतीय लगाए गए हैं।
राज्य में बुजुर्गो और दिव्यांगों में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जिलों के पोलिंग बूथ (Pooling Booth) पर कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जहाँ पुलिस जवानों के साथ स्वयंसेवी भी बुजुर्गों व दिव्यांगों को पोलिंग तक पहुँचा रहे हैं। मतदान करने के बाद हाथ पर लगे निशान के साथ कई बुजुर्गों ने तस्वीरें भी खींचवाईं।
सूत्रों के मुताबिक उत्तरखंड चुनाव (Uttarakhand Election) में इस बार 5136 महिला कर्मचारी भी चुनाव ड्यूटी में हैं। अन्य ड्यूटी में लगे लोगों की संख्या 17 हजार 470 है। इस प्रकार कुल 79 हजार 315 सरकारी कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में लगे हैं। बता दें, इस बार चुनाव आयोग ने प्रदेश के छह बूथों को दिव्यांग बूथ बनाया है। इनमें देहरादून और हरिद्वार में दो-दो, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में एक-एक बूथ बनाए गए हैं।
दिव्यांग, बुजुर्ग हर कोई पूरे उत्साह के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचाए जा रहे हैं। प्रदेश में इस बार 94 हजार 471 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 91 हजार 869 पुरुष और 2602 महिला मतदाता शामिल हैं।
यह भी पढ़ें
- उत्तर प्रदेश में आज से दूसरे चरण का मतदान आज से जारी, केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी मतदान करने के लिए दिखें कतार में
- उत्तराखंड में अगले सप्ताह से खोले जा सकते है सभी स्कूल