Vijay Kumar Dubey ने कहा स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव

September 17, 2025 9:59 PM
Vijay Kumar Dubey ने कहा स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव

Vijay Kumar Dubey ने कहा स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव

प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए संकल्पित: विधायक

Vijay Kumar Dubey: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तुर्कहां खड्डा में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक विवेकान्द पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. चंद्रप्रकाश सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

– Advertisement –

– Advertisement –

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहां 

मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने भगवान विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री के जन्मदिन के संयोग को सुखद बताया। सांसद ने कहा कि यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके तहत सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा

विशिष्ट अतिथि विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

वन विभाग द्वारा परिसर में 10 पौधे लगाए गए। स्वास्थ्य विभाग और बाल विकास पुष्टाहार विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया गया। 22 टीबी रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई,

जिसमें 21 मरीजों को नीमा और 1 मरीज को समाजसेवी दयाशंकर सिंह ने गोद लिया। 5 आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों, 10 ब्लड डोनेशन लाभार्थियों, 10 एमसीपी कार्ड लाभार्थियों, और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा, स्वास्थ्य कार्यकर्त्री, और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा

सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” कार्यक्रम की रूपरेखा को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन युवा कवि और शिक्षक अनूप मिश्र ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.एन. त्रिपाठी और आभार अधीक्षक डॉ. पी.एन. गुप्ता ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत खड्डा अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीलेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी, आलोक तिवारी, मनोज जायसवाल, नीमा के डॉ. बी.एन. पाण्डेय, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. विनोद कुमार गुप्ता, यूनिसेफ के मंडल कोऑर्डिनेटर संदीप श्रीवास्तव, जनपद कोऑर्डिनेटर शाहवाज मिन्हाज, और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सुभाष प्रभाकर सहित कई स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आशा कार्यकर्त्रियां मौजूद रहीं।

Leave a Comment